बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Border Roads Organisation Recruitment 2022 के लिए 17 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम सहित अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी स्किल्ड वर्कर (पेंटर) के 33 पद, मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेस वेटर) के 12 पद, व्हीकल मैकेनिक के 293 पद और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 16 पद सहित कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, व्हीकल मैकेनिक और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट पद के लिए लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

