बिजली औफिस भनपुरी जोन मे अधिकारी के द्वरा खुले आम जनता से पैसा वसूली किया जा रहा है
टेंपररी कनेक्शन को परमानेंट करने वासूले 1500/सौ रू अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने प्रर्थी ने दिया साहायक यंत्री को पत्र
मेटल पार्क निवासी पवन कुमार साहू ने अपने निवास पर लगे टेंपररी कनेक्शन को परमानेंट कराने भनपुरी जोन के अधिकारी दिनेश वर्मा को आवेदन दिया था अधिकारी ने दो दिन घुमाने के बाद आवेदक को फोन कर भनपुरी जोन औफिस बुलाया और आवेदक से ऊपर तक देना है कर के पंद्रह सौ रू ले लिये आवेदक ने जोगी कांग्रेस के माहा मंत्री ओमप्रकाश साहू को इस विषय पर अवगत कराया ओमप्रकाश साहू ने वार्ड नं 05 के पार्षद के साथ भनपुरी जोन में जा कर भ्रष्ट अधिकारी दिनेश वर्मा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने सहायक यंत्री श्री अविनाश वर्मा को लिखीत कंप्लेन किया और अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

भ्रष्ट अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर उच्च अधिकारियों के कार्यलय का घेराव किया जायेगा भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के मांग को लेकर जोगी कांग्रेस के महामंत्री ओमप्रकाश साहू जोगी कांग्रेस के बीरगांव ब्लाक अध्यक्ष एवं पार्षद श्री बेदराम साहू जी पार्षद प्रतिनिधि राजु साहू उरला वार्ड नं 03 के वार्ड अध्यक्ष रजत साहू ने मोर्चा खोला है

