छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक और बेहतरीन पारिवारिक फिल्म “प्रेम रोग” 1 मई 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म प्रेम, परिवार और संघर्ष की भावनात्मक कहानी को बड़े ही संवेदनशील और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करती है।
फिल्म प्रेम रोग में दर्शकों को एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी, जो दिल को छूने के साथ-साथ समाज के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी उजागर करती है। मधुर गीत-संगीत, दमदार अभिनय और सशक्त निर्देशन इस फिल्म की खासियत हैं।
इस फिल्म का निर्देशन अनुभवी फिल्मकार संजय जैन द्वारा किया गया है, जो पिछले 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। प्रेम रोग उनकी पहली निर्देशित फिल्म है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव और दृष्टिकोण का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अनिल सिन्हा और शालिनी विश्वकर्मा नजर आएंगे। मुख्य भूमिकाओं में दोनों ने बहुत ही अद्भुत काम किया है, जिसे आप देखते ही रह जाएंगे। वहीं खलनायक के रूप में क्रांति दीक्षित अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करेंगे।
साथ ही फिल्म में चरित्र अभिनेता के रूप में पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौबे, हेमलाल कौशल, अमन सागर एवं स्वर्गीय सलीम अंसारी नजर आएंगे। चरित्र अभिनेत्री के तौर पर अंजली सिंह, भूमि साहू, लीची जैन, शैल दीक्षित, प्रभा जैन आदि कलाकार फिल्म को और भी सशक्त बनाते हैं।
फिल्म में विशेष भूमिका में मनोज वर्मा एवं अनुपम वर्मा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे।
फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। निर्माता और पूरी टीम को उम्मीद है कि प्रेम रोग दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगी और एक सफल पारिवारिक मनोरंजन साबित होगी।

👉 विशेष अपील:
पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को जरूर देखें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अपना प्यार और समर्थन दें।
याद रखिए – 1 मई 2026, आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा ने बताया कि यह फिल्म बहुत अच्छी फिल्म है और प्रेम रोग ऐसा फिल्म है जो की मधुर संबंध को स्थापित करने का एक कड़ी का काम करती है जिस तरह से हिंदी फिल्म में प्रेम रोग आया था ठीक उसी प्रकार से आज हमारे छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में छत्तीसगढ़ी भाषा पर आधारित फिल्म प्रेम रोग बनकर तैयार हो चुका है और 1 तारीख से प्रदर्शित होने वाली है दशकों से अपील है कि मेरे इस फिल्म को अवश्य देखें मेरी पूर्व फिल्म ईश्वर सत्य है दंगल द वीरनपुर को जितना आशीर्वाद दिया वह मेरे लिए काफी अच्छा था आगामी मेरे इस फिल्म को पुनः आशीर्वाद दें कर सफल बनाने का कार्य करें।

