“प्रकृति के संग हरित छत्तीसगढ़: नीति प्रकृति और परिवर्तन, संगोष्ठी शनिवार 2 अगस्त को”
प्रकृति की और सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित एक विशेष संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य विशेष कर रायपुर शहर में हरियाली पर्यावरण संतुलन स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के विषयों पर भविष्य की नीति उत्तरदायित्व एवं क्रियान्वयन के संदर्भ में सार्थक संवाद स्थापित करना है।
यह कार्यक्रम शासन, समाज, उद्योग, शिक्षा एवं प्रशासन के विभिन्न अनुभवी जिम्मेदार एवं सम्माननीय प्रबुद्ध व्यक्तियों को एक मंच पर लाकर “प्रकृति के संग हरित छत्तीसगढ़: नीति, प्रकृति और परिवर्तन की दिशा में साझा प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।
कार्यक्रम शनिवार 2 अगस्त 2025 समय प्रातः 10:30 से 1:00 बजे तक ,स्थान वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित किया जावेगा।
कार्यक्रम के प्रबुद्ध सम्मानीय वक्तागण
अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण एवं नगरी प्रशासन विभाग के मंत्री महोदय, रायपुर की महापौर महोदया,कुलपति, महात्मागांधी उद्यानिकीय एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन , आईएफएस, वनविभाग ,पर्यावरण विभाग के मेंबर सेक्रेटरी, एनआईटी, आर्किटेक्चर विभाग के एचओडी, अध्यक्ष केड़ाई छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं उद्योगपतियों और शिक्षाविदों सहित गणमान्य व्यक्तियो द्वारा अपने विचार साझा करेंगे।

सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी का कहना हैं आपकी सहभागिता ही छत्तीसगढ़ में हरित एवं सतत विकास की दिशा में हमारी यात्रा को और अधिक मजबूत बनाएगी। अतिरिक्त जानकारी हेतु संपर्क करें 9827140470
सम्माननीय आमंत्रित अतिथि प्रबुद्ध वक्तागण एवं उनके विषय:
1मा. अरुण साव जी, नगरीय प्रशासन एवं लोक निर्माण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, विषय: हरित शहरीकरण की दिशा में शासन की नीति दृष्टिकोण और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी
2 मा. मीनल चौबे जी, महापौर ,नगर निगम, रायपुर
विषय: रायपुर शहर के विकास में पर्यावरण का स्थान लक्ष्य भविष्य की जिम्मेदारी एवं क्रियान्वयन
3श्रीमान प्रोफेसर आर आर सक्सेना, माननीय कुलपति महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,पाटन
विषय: छत्तीसगढ़ के सतत विकास में नवाचार अनुसंधान एवं शहरी हरियाली उद्यानिकी विज्ञान की भूमिका तथा भविष्य की योजनाएं
4 श्री विवेकानंद झा आईएफएस ,वन विभाग विषय: शहरी एवं सामाजिक वनीकरण विशेषकर रायपुर के लिए उत्तरदायित्व एवं भविष्य की योजनाएं
5 माननीय मेंबर सेक्रेटरी, छत्तीसगढ़ प्रदूषण नियंत्रण मंडल, रायपुर
विषय: छत्तीसगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पर्यावरण मंडल का प्रयास भविष्य की योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन
6माननीय सतीश तौरानी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स
विषय: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की हरित पहल पर्यावरण संतुलन एवं भविष्य की योजनाएं
7 श्री शंकर बजाज, अध्यक्ष, भानपुरी सिलतरा, मेटल पार्क उद्योग महासंघ
विषय:हरित उद्योग की और सतत विकास के लिए उद्योग की सामूहिक भूमिका और भविष्य की योजनाएं
8 डॉ. देवाशीष सन्याल आर्किटेक्ट, प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष
वास्तुकला एवं नगरीय नियोजन विभाग
विषय: हरित नगरीय नियोजन रायपुर शहर के सतत विकास में प्लानिंग आर्किटेक्चर की भूमिका सुझाव एवं जिम्मेदारी
9 श्री आनंद सिंघानिया वाइस चेयरमैन, नेशनल नेशनल केड़ाई
विषय: पर्यावरण के अनुकूल निर्माण: हमारी जिम्मेदारी एवं भविष्य की योजनाएं

