*परदेसी बलमुआ ना अईले’ हुआ रिलीज*
शिल्पी राज (Shilpi Raj) और माही श्रीवास्तव का दुबई स्पेशल सीरीज से नया सॉन्ग ‘परदेसी बलमुआ ना अईले’ (Pardesi Balamua Na Aile) जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला रहा है।शिल्पी राज (Shilpi Raj) और माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) के फैंस के लिए खुशखबरी है। ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से दुबई स्पेशल सीरीज से नया सॉन्ग ‘परदेसी बलमुआ ना अईले’ (Pardesi Balamua Na Aile) जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला रहा है। जिसमें लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने परदेसी बलम की याद में दुबई के समंदर के बीच में नाव पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। माही का कातिलाना अंदाज
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रेजेंट ‘परदेसी बलमुआ ना अईले’ सॉन्ग में माही का रेड ग्राउन में कातिलाना अंदाज दर्शकों को घायल करने के लिए काफी है तो वही उनका नीले रंग का घाघरा चोली वाला अवतार भी दर्शकों को भा रहा है। इस सॉन्ग में माही ने वेस्टर्न-इंडियन वेयर दोनों ही ऑउटफिट कैरी किए हैं, जिसमें माही बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, वही बीच बीच में ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज का गाने में परफॉर्म करना गाने में चार चांद लगा रहा है। गाने में दुबई की बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है।
परदेसी बालम की राह देख रहीं माही
जहां गाने में माही अपने परदेसी बालम के आने की राह देख रही हैं। जब वो नहीं आता है तो माही अपने मदमस्त अदाओं के साथ थरकती हुई नजर आती हैं। दुबई की यॉट के ऊपर गाती है कि माथे पा टिका लागनी जुड़ा कजरवा सजायनी हम तो पहन लेवी नौबर की छागल के पियवो को करदेवो पागल डोली अचके दागा करलाई है।
क्या है टीम एंड कास्ट
इन सबके ऊपर निर्देशक भोजपुरिया के निर्देशन ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही निर्माता रत्नाकर कुमार ने दुबई में एल्बम शूट करके भोजपुरी इंडस्ट्री को एक और पायदान ऊपर पहुंचा दिया है। वहीं गाने के लिरिक्स सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं, गाने रिलीज के साथ ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है और इस गाने को हिट करने में इसके संगीतकार यानी कि आर्या शर्मा का भी बड़ा हाथ है। अब सबका नाम तो आ गया है लेकिन दो नामों के बिना यह गाना अधूरा है वो है कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, जिन्होंने दुबई की धरती पर माही श्रीवास्तव को अपने इशारों पर नचाया है।

