*शहनाज संग सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी डांस वीडियो, एक्ट्रेस बोली थी- ‘मैं भी दीवानी हो जाऊं’*
बीते साल सितंबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट के चलते सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन हो गया था। सिद्धार्थ के यूं अचानक गुजर जाने का किसी को भी यकीन नहीं हुआ था। सिद्धार्थ को आज भी फैन्स याद करते हैं और अक्सर उनसे जुड़े हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी और प्यार से इन्हें सब सिडनाज कहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का आखिरी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स शेयर कर रहे हैं, और दिवंगत अभिनेता को याद कर रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला का लास्ट वीडियो
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में नजर आए थे और इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान ही शहनाज गिल के साथ वो ‘डांस दीवाने सीजन 3’ शो पर पहुंचे थे। शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने खूब मस्ती की थी। वीडियो को शहनाज गिल ने 18 अगस्त 2021 को शेयर किया था और साथ में कैप्शन लिखा था, ‘क्यों न सब दीवानों के साथ थोड़ी मैं बी दीवानी हो जाऊं।’
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी और प्यार से इन्हें सब सिडनाज कहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का आखिरी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स शेयर कर रहे हैं

