कार्यालय कलेक्टर, (डीएमएफ) जिला – कोण्डागांव (छ.ग.) द्वारा जिला कोण्डागांव खनिज संस्थान न्यास हेतु स्वीकृत पदों की भर्ती हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं, जिसके अनुसार दिनांक 09 मई 2023 तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- विकास सहायक
- लेखापाल
- भृत्य
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर, (डीएमएफ) जिला-कोण्डागांव (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 20-04-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 09-05-2023
1.विकास सहायक पद के लिए:–
वेतन – 75000/-
शैक्षिक योग्यता –
- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान / विश्वविद्यालय से स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण।
- प्रबंधन में स्नाकोत्तर उपाधि/डिप्लोमा।
2.लेखापाल पद के लिए:–
वेतन – 18420/-
शैक्षिक योग्यता –
- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से बी.कॉम न्यूनतम 50 प्रतिशत से उत्तीर्ण।
- उपलब्ध नहीं होने पर सेवानिवृत्त लेखा एवं (लेखा परीक्षा उत्तीर्ण) सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-01 जो को संविदा लिया जा सकेगा।
- मान्यता. प्राप्त संस्था से पीजीडीसीए उत्तीर्ण एवं Tally Software का पर्याप्त ज्ञान।
3.भृत्य पद के लिए:–
वेतन – 11360/-
शैक्षिक योग्यता –
- मान्यता प्राप्त संस्था से 8वीं परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण।
- कार्य करने हेतु शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
आयु सीमा:–
नियुक्ति वर्ष 01.04.2023 की स्थिति में संविदा नियुक्ति हेतु पद क्रमांक 01 हेतु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष और पद क्रमांक 02 के लिए न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष एवं पद क्रमांक 03 के लिए न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र मात्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही कलेक्टर, डी.एम.एफ. जिला कोण्डागांव (छ.ग.) पिन कोड 494228 के नाम से प्रेषित किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि दिनांक 05/05/2023 शाम 5:00 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिये।

