डाक विभाग, ने पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार के लिए 24 दिसंबर तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट के 51 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 25 पद और पोस्टमैन के 48 रित पदों पर भर्ती की जाएगी। पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
पश्चिम बंगाल डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, पोस्टमैन पदों के लिए 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार के लिए अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 24 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

