जिला परियोजना कार्यालय बिलासपुर भर्ती दसवीं पास आवेदन कर सकते हैं | जिला परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा), जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा समग्र शिक्षा के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड संसाधन स्त्रोत केन्द्र हेतु निश्चित अवधि पर कार्य पर रखे जाने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – हेल्फर / आया / अटेंडेंट
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – जिला परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा), जिला बिलासपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 21-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-08-2022 हेल्पर / आया / अटेंडेंट पद हेतु शैक्षिक योग्यता:–
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण।
स्थानीय बोली का ज्ञान।
स्थानीय निवासी को प्राथमिकता।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01.07.2022 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकमत 35 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु सीमा में छूट के संबंध में छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियम लागू होंगे। आवेदन पत्र जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा जिला पंचायत परिसर विलासपुर में सीधे स्वीकार नहीं किये जाऐंगे आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट/कुरियर से ही स्वीकार होगी।

आवेदक को जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र / अंकसूची देना अनिवार्य होगा।
आवेदक का आवेदन पत्र दिनांक 10.08.2022 को शाम 05 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला पंचायत परिसर विलासपुर में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए इसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नही किया जाएगा। (कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक महोदय द्वारा अनुमोदित)

