स्वामी आत्मानंद विद्यालय में 38 विभिन्न पदों में भर्ती | कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, संचालन एवं प्रबंधन समिति शिक्षा जिला सक्ती, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा शास. हाई स्कूल स्टेशन पारा सक्ती का संचालन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति स्टेशन पारा सक्ती, वि.खं. सक्ती, जिला जांजगीर चांपा को सौंपा गया है। तदानुक्रम में व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक एवं कम्प्यूटर शिक्षक के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से विज्ञापन जारी दिनांक से दिनांक 10/08/2022 सायं 05:00 बजे तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
व्याख्याता
शिक्षक
सहायक शिक्षक
कम्प्युटर शिक्षक
व्यायाम शिक्षक
ग्रंथपाल
पदों की संख्या – कुल 38 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, संचालन एवं प्रबंधन समिति शिक्षा जिला सक्ती, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 21-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-08-2022
1.व्याख्याता पद के लिए:–
आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (व्याख्याता – हिन्दी एवं संस्कृत के पदों को छोड़कर)
व्यवसायिक योग्यता – बी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है
2.शिक्षक पद के लिए:–
आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है,
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रायोजन के लिये जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण, तथा व्यवसायिक योग्यता – बी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है
3.सहायक शिक्षक पद के लिए:–
शैक्षणिक योग्यता आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से हाई स्कूल तथा न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
व्यवसायिक योग्यता बी.एड./डी.एड. / डी.एल.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रायोजन के लिये जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण
4.कम्प्युटर शिक्षक पद के लिए:–
आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा,
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंको के साथ बी.सी. ए. बी.एस.सी. (कम्प्यूटर साईंस), बी.एस.सी. (इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी). बी.ई./बी.टेक (कम्प्यूटर साइंस), बी.ई./बी.टेक (इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी)
5.व्यायाम शिक्षक पद के लिए:–
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण, तथा व्यवसायिक योग्यता डी.पी.एड. अथवा बी.पी.एड. सहित स्नातक।

6.ग्रंथपाल पद के लिए:–
शैक्षणिक योग्यता उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण, तथा
व्यवसायिक योग्यता पुस्तकालय योजना का प्रमाण पत्र अथवा बैचलर ऑफ लाईब्रेरी साइंस (बी.लिब.) की उपाधि अनिवार्य है।
आयु सीमा:–
संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर को छोड़कर) महिलाओं, निःशक्तजन, शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा किन्तु सभी देय छूटों को मिलाकर उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहीए।

