मोवा एलआईसी कॉलोनी में रायपुर शहर के तीन समूहों में से चुनिंदा महिलाओं को छांट कर ट्रेनिंग दिया जा रहा है जिसमें अशोक नगर, पंडरी ,मोवा के स्वसहायता महिला समूह है जन कल्याण समिति द्वारा इन्हें मछली पालन, कृषि व फिनायल बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जन कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री रवि वर्मा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया जा रहा है
जिससे कि चुने हुए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाए महिलाएं प्रशिक्षण में हुनर सीख कर अपने समूह में वापस जाकर अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें व ट्रेनिंग में सिखाए गए हुनर को अपने समूह के महिलाओं को सिखा कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाएं रवि वर्मा ने आगे बताया कि इस प्रकार के कार्य वह वर्षों से कर रहे हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं महिलाएं मछली पालन कृषि व फिनायल बनाने की गतिविधियों को बड़े ही सरल तरीके से सीखते हैं
वहीं रुचि भी लेते हैं महिलाएं फिनाइल बनाकर बाजार में इसका वितरण भी करते हैं जिससे कि कुछ आमदनी होती है जिसे स्व सहायता समूह द्वारा आपस में बाटा जाता है महिलाएं द्वारा किया जा रहा है या कार्य प्रशंसनीय है रवि वर्मा ने बताया कि वह रायपुर जिले के अनेक समूहों को प्रशिक्षण दे चुके हैं और आगे भी देते रहेंगे जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने

