छत्तीसगढ़ वन विभाग में संविदा पद में भर्ती 2022 कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण द्वारा कैम्पा कार्यालय, नवारायपुर, अटल नगर में लेखा अधीक्षक (संविदा/शासकीय विभाग से सेवा निवृत्त) के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 16 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – लेखा अधीक्षक (संविदा)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16-08-2022 शैक्षिक योग्यता:–
किसी भी शासकीय विभाग में न्यूनतम 33 वर्ष की शासकीय सेवा अवधि पूर्ण की गयी हो ।
किसी भी शासकीय विभाग में कम से कम 03 वर्ष तक लेखा अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहा हो।
अभ्यर्थी को 03 वर्षों का लेखा, ऑडिट का कार्यानुभव हो। (इस हेतु संबंधित विभाग से प्रमाणपत्र प्राप्त कर आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है)
आयु सीमा:–
01 अगस्त 2022 को अधिकतम आयु 67 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। चयन प्रक्रिया:–
मुख्यालय स्तर पर चयन समिति का गठन किया जावेगा। समिति द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर योग्यता/अनुभव/गोपनीय प्रतिवेदन के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार की जावेगी। समिति द्वारा संविदा नियुक्ति के लिये अनुशंसित व्यक्ति को नियमानुसार नियुक्ति पर विचार किया जावेगा।
छत्तीसगढ़ कैम्पा में लेखा अधीक्षक (संविदा). एक रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति हेतु शासकीय विभाग से समकक्ष अथवा उच्च पद से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से दिनांक 16.08.2022 को अपरान्ह 4.00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मय सुसंगत अभिलेखों सहित डाक के माध्यम से अथवा स्वयं अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व प्रस्तुत कर सकते हैं।

