रायपुर. राज्य निर्माण के बाद पहली बार एक साथ ट्रैफिक पुलिस में भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा नए पदों का सृजन करने के लिए इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे जल्द ही राज्य सरकार को भेजने की तैयारी चल रही है। आगामी बजट में इसकी स्वीकृति मिलते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
साथ ही सभी जिलों और तहसीलों में अतिरिक्त अमले को तैनात किया जाएगा। इस समय ट्रैफिक पुलिस में एआईजी, एसपी, एएसपी से आरक्षण स्तर के कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। जिला पुलिस बल में भर्ती के बाद उन्हें प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक पुलिस में भेजा जाएगा।

