छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न , नेपाल यात्रा एवं काण्ड माण्डू सम्मेलन पर हुई विस्तार से चर्चा

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक आगामी नेपाल यात्रा एवं 16 मई को काण्ड माण्डू में अंतरराष्ट्रीय बैठक सम्मेलन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल साहू जी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, कोषाध्यक्ष श्री हनुमन्त साहू, न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक श्री आनंद साहू, शहर जिला साहू संघ ,युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ द्वारा 11 मई को शाम 7 बजे रेल्वे स्टेशन रायपुर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हनुमन्त साहू,उपाध्यक्ष डॉ घनश्याम साहू ,न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक श्री आनंद साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक इंजी. यशवंत साहू, कार्यकारी संयोजक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नारायण साहू,शहर जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नारायण लाल साहू, डॉ बेदलाल साहू बेनुराम साहू सहसंयोजक ,महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका श्रीमती चित्रलेखा, संभागीय संयोजक बिष्णु राम साहू,सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

