मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर अंतर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्रों के संचालन हेतु फिडींग डेमोन्स्ट्रेटर की संविदा आधार पर भर्ती हेतु कुल 02 पदों के प्रशासकीय स्वीकृति की प्रत्याशा में अस्थाई संविदा नियुक्ति आगामी 01 वर्ष हेतु किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अनुसार दिनांक 01 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – फीडिंग डेमोंसट्रेटर
पदों की संख्या – 02 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 01-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से B.Sc. Home Science होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 62 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
आवेदन शुल्क:–
सभी वर्ग (पुरुष-महिला) के अभ्यर्थियों हेतु राशि रू. 100/- राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा प्रस्तुत डिमाण्ड ड्राफ्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) के नाम से देय होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी रिक्त पदों की संविदा नियुक्ति हेतु नीचे दिए गए प्रपत्रानुसार अपना नाम, आयु, पत्र व्यवहार का पता शैक्षणिक योग्यता दर्शाते हुए (योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र) समस्त फोटो प्रतिलिपियों, स्व-सत्यापित कर निर्धारित प्रारूप वाले आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
पासपोर्ट साईज के फोटो सहित वॉक-इन हेतु निर्धारित तिथि 01.12.2022 को समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर में पंजीयन हेतु उपस्थित होवें। दोपहर 1.30 बजे के पश्चात कोई भी पंजीयन एवं अपूर्ण फार्म स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र के ऊपर आवेदित पद का नाम एवं वर्ग अवश्य लिखें। अपूर्ण एवं समय सीमा के बाद (दोपहर 01.30 बजे) प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

