छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी (CGSWMA) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा परिपालन में WDC-PMKSY 2.0 योजना के सफल संचालन हेतु निम्नांकित संविदा पदों के भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – लेखापाल
पदों की संख्या – 01 पद
वेतन – 20900/-
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC, जिला-दुर्ग (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 21-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- न्यूनतम शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से कम्प्यूटर में डिप्लोमा अथवा डिग्री।
- किसी भी संस्थान से टेली में न्यूनतम 06 माह का डिप्लोमा।
- किसी भी चार्टड एकाउंटेंट (C.A.) से एक वर्ष आर्टिकलशीप का अनुभव प्रमाण पत्र।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15.12.2022 कार्यालयीन समय तक है। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, अनुभव, जाति, निवास संबंधी प्रमाणपत्र स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें। समय सीमा के पश्चात प्राप्त पत्रो पर विचार नहीं किया जायेगा पृथक-पृथक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।
A-4 साईज में टाईप किये गये आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC के नाम से प्रस्तुत करें आवेदन का प्रारूप संलग्न है।
लिफाफे के ऊपर एवं आवेदन पत्र में पद का नाम जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। लिफाफे के ऊपर प्रेषक एवं पत्र व्यवहार का पता स्पष्ट होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त किया जायेगा।

