
कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC, जिला- सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा भैयाथान – प्रतापपुर परियोजना के सफल संचालन हेतु परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी (PIA) अंतर्गत माइक्रो वाटरशेड ग्राम / ग्राम पंचायत में जलग्रहण समिति के माइक्रो वाटरशेड सचिव के पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23/06/2023 कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – जलग्रहण सचिव
पदों की संख्या – 01 पद

विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC, जिला- सूरजपुर (छ.ग.)
आवेदन की प्रारंभिक / अंतिम तिथि तिथियाँ –
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 05-06-2023
- आवेदन की अंतिम तिथि – 23-06-2023
PDF FILE :-

शैक्षिक योग्यता:–
- वीं पासहोना चाहिए। / कम्प्यूटर में अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी।
आयु सीमा:–
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा (35 वर्ष) में 05 वर्ष की छूट देय होगी।
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, महिलाओं के लिए 10 वर्ष तथा सभी प्रवर्ग के लिए सभी प्रकार के छूट सहित अधिकतम आयु सीमा की छूट 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन पत्र बंद लिफाफे में उप संचालक कृषि, जिला- सूरजपुर में पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से जमा करने की अंतिम तिथि 23/06/2023 कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक है। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, अनुभव, जाति एवं निवास संबंधी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें। समय सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। अलग – अलग पद हेतु अलग – अलग आवेदन करना होगा।


