कार्यालय प्राचार्य शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा परिचालन में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों के समान संख्यक पदों के विरूद्ध शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय के निम्नांकित पदो में अतिथि व्याख्याता के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 24 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
विषय के नाम –
- वाणिज्य
- समाजशास्त्र
पदों की संख्या – कुल 02 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 24-09-2022
शैक्षिक योग्यता:–
यू. जी सी. / छग शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार ।
वेतन:–
प्रति व्याख्यान रू. 300/- (तीन सौ रूपये मात्र) जो प्रतिदिन 1200/- (एक हजार दो सौ रुपये मात्र) तथा प्रतिमाह 31,200/- (इकतीस हजार दो सौ रूपये मात्र) की सीलिंग के अधीन होगा।
आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित डाक से या व्यक्तिगत रूप से दिनांक 24.09.2022 को सायं 05 बजे तक प्राचार्य, शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय, कोतरा रोड़, रायगढ (छ.ग.) के पते पर जमा किया जा सकता है। ई-मेल द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

