कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पेशल एजुकेटर की भर्ती | कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा – महासमुंद (छ.ग.) द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा संचालित है, जिसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु समावेशी शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं) अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 08 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर
पदों की संख्या – कुल 05 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा – महासमुंद (छ.ग.) आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 19-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 05-08-2022
शैक्षिक योग्यता:–
स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में।

बी.एड. (विशेष शिक्षा)/02 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में विशेष शिक्षा से आशय है कि दृष्टिबाधिता, श्रवणबाधिता, बौध्दिक अक्षमता, अधिगम अक्षमता, सेरेब्रल पाल्सी, बधिरान्धता में से कम से कम किसी एक विषय में भारतीय पुनर्वास परिषद् RCI (Rehabilitation Council _of India) पंजीकृत विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय से बी.एड. (विशेष शिक्षा) अथवा 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष निर्धारित है, छ.ग. के स्थाई निवासियों के लिये अधिकतम् आयु सीमा 35 वर्ष होगी। इसके अतिरिक्त शासन के प्रचलित नियमानुसार वर्गवार आयु सीमा में छूट दी जायेगी।
चयन प्रक्रिया:–
निर्धारित योग्यता स्नातकोत्तर का 50 प्रतिशत एवं बी.एड. (विशेष शिक्षा) 50 प्रतिशत
स्नातकोत्तर का 50 प्रतिशत, बी.एड. (सामान्य) 25 प्रतिशत के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में 25 प्रतिशत ।
निर्धारित तिथि 05.08.2022 को अपरान्ह 05 बजे तक प्राप्त आवेदन की स्क्रूटनी की जायेगी। स्क्रूटनी के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बिन्दु 1 व 2 के आधार पर तैयार की जायेगी ।
मेरिट के आधार पर 05 विज्ञापित पद के विरूध्द 50 अभ्यर्थियों को अधिकतम (1:10) दस्तावेज सत्यापन के लिये आमंत्रित किया जायेगा।
दस्तावेजी सत्यापन में सही पाये जाने पर गेरिट के आधार पर आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुये 05 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, बी.टी.आई रोड महासमुन्द जिला- महासमुंद (छ.ग.) पिन कोड 493445 के नाम से स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से ही प्रेषित किया जावें। कार्यालय में सीधे आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा।

