कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की भर्ती वॉक इन इंटरव्यू सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर जिला – बस्तर छ.ग द्वारा बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा तोकापाल, बास्तानार, बस्तर, बकावण्ड एवं लोहण्डीगुड़ा तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में नीचे दर्शित रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन दिनांक 07.09.2022, दिन बुधवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से संलग्न समय-सारिणी अनुसार स्थान शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर, जिला बस्तर में किया जावेगा।
पदों के नाम –
संविदा व्याख्याता वाणिज्य
संविदा व्याख्याता सामाजिक विज्ञान
संविदा व्याख्याता जीव विज्ञान
संविदा व्याख्याता भौतिक
संविदा व्यायाम शिक्षक
संविदा सहायक शिक्षक विज्ञान
संविदा सहायक शिक्षक कला
पदों की संख्या – कुल 24 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर जिला – बस्तर छ.ग. कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला – बस्तर छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 01-09-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-09-2022
शैक्षिक योग्यता:–
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में वाणिज्य विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित।
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित।
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में में 50 प्रतिशत अंकों के साथ वनस्पतिशास्त्र / जन्तुविज्ञान एवं समकक्ष विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित।
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में भौतिक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित।
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी.पी.एड./ डी.पी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान/गणित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एव डी.एड./डी.एल.एड.।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में कला विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी.एड / डी एल एड। आयु सीमा:–
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जावेगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उम्र में शासन के नियमानुसार छुट का प्रावधान होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र व अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक-इन-इन्टरव्यू स्थल में उपस्थित होवें। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक, साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

