कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पेशल एजुकेटर के पदों में भर्ती 2022 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, जिला-नारायणपुर (छ.ग.) द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना समावेश शिक्षा संचालित हैं, जिसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु समावेशी शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं) अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर (Special Educator)
पदों की संख्या – 02 पद
वेतन – 20,000
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, जिला-नारायणपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ – आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 01-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-08-2022
शैक्षिक योग्यता:–
स्नाकोत्तर के साथ बी.एड (विशेष शिक्षा) में अथवा स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (सामान्य) के साथ 02 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में।
बी.एड. (विशेष शिक्षा) / 02 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में विशेष शिक्षा से आशय हैं कि – दृष्टिबाधिता, श्रवणबाधिता, बौध्दिक अक्षमता, अधिगम अक्षमता, सेरेबगल पाल्सी, बधिरान्धता में से कम से कम किसी एक विषय में भारतीय पुनर्वास परिषद् RCI (Rehabilitation Council of India) पंजीकृत विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय से बी.एड. (विशेष शिक्षा) अथवा 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) होना चाहिए।
आवेदक का जीवित पंजीयन भारतीय पुनर्वास परिषद् RCI (Rehabilitation Council of India) पंजीयन अनिवार्य हैं।
आयु सीमा:–

आवेदक की आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम् आयु 35 वर्ष होगी। इसके अतिरिक्त शासन के प्रचलित नियमानुसार वर्गवार आयु सीमा में छूट दी जावेगी। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, जिला नारायणपुर छ.ग. पिन कोड 494661 के नाम से स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से ही प्रेषित किया जावें। कार्यालय में सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15.08.2022 समय अपरान्ह 05:00 बजे निर्धारित हैं। स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से निर्धारित तिथि व समय के पश्चात् कार्यालय को प्राप्त आवेदन अस्वीकृत कर दिया जावेगा।

