कलेक्टर कार्यालय में लोक सेवा ऑपरेटर के पदों भर्ती | कार्यालय कलेक्टर, जिला – महासमुन्द (छत्तीसगढ़) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन, उद्योग विभाग (सूचना प्रौद्योगिकी) के अधिसूचना क्रमांक 806 / पीएस/ एसआईटी / 2003 / चॉइस, दिनांक 19 अगस्त 2003 के नियमानुसार लोक सेवा केन्द्र (जिला कार्यालय/तहसील कार्यालय) जिला महासमुन्द के लिये लोक सेवा ऑपरेटर के रिक्त 03 पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – लोक सेवा ऑपरेटर
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर, जिला – महासमुन्द (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 02-09-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-09-2022 शैक्षिक योग्यता:–
1.आवेदक को कम से कम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं अन्य किसी भी कक्षा में नियमित अध्ययनरत ना हो। 2.आवेदक कम्प्यूटर संबधी डिग्री / डिप्लोमाधारी होना चाहिये जिस हेतु कम से कम Diploma in Computer Application या समकक्ष प्रमाण पत्र अनिवार्य होना चाहिये
3.आवदेक प्रतिभूतियों, बीमाओं, बैंक गारंटियों या अन्य किसी भी तरीके से पर्याप्त सुरक्षा प्रस्तुत करने में सक्षम हो।
4.कोई व्यक्ति लोक सेवा ऑपरेटर के रूप में चयन के लिए अर्ह नहीं होगा यदि वह अच्छे सदाचारिक चरित्र का न हो या किसी दण्डनीय अपराध के लिए सिद्ध दोष किया जा चुका हो। आवेदन शुल्क:–
छ.ग. शासन इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय नया रायपुर छ.ग. के आदेश क्र 280/स/ई.एवं सू.प्रौ. /2016/चॉइस 2.0 दिनांक 05.11.2006 के अनुसार चयन किए गए लोक सेवा ऑपरेटर को 5,000/- रू. की प्रतिभूति जमा करनी होगी तथा विहित प्रारूप में अनुबंध निष्पादित करना होगा । इच्छुक अभ्यर्थी केवल स्पीड पोस्ट, डाक, रजिस्ट्री माध्यमों से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यालय में आवेदन की प्राप्ति हेतु अंतिम तिथि 23/09/22 है। आवेदन निम्नांकित पते पर भेजा जावे।
पता – कार्यालय कलेक्टर, महासमुन्द जिला ई-गवर्नेस सोसायटी, कक्ष क्र 22 (सी.जी. स्वान कक्ष) बी.टी.आई. रोड, जिला महासमुन्द

