सर्दियों का मौसम जब आता है तो अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. इस मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ स्किन से जुड़ी कई दिक्कतें बढ़ती हैं. इस मौसम में बालों को संभालना भी मुश्किल हो जाता है. इस दौरान बालों में रूसी तेजी से बढ़ने लगती है और बाल कमजोर हो जाते हैं जो तेजी से झड़ने लगते हैं. बालों का झड़ना वैसे तो कई वजहों से होता हैं लेकिन कई बार यह आपके खान-पान की वजह से होता है. अगर आपके साथ बाल झड़ने की कोई दिक्कत आ रही है तो यहां बताएं जा रहे टिप्स का इस्तेमाल करके जरूर देखें.
किस विटामिन की कमी से झड़ते हैं बाल
सर्दियों के मौसम में हमारा खान-पान बहुत प्रभावित होता है. इसकी वजह से बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होती है. कई बार कुछ जरूरी विटामिन के कमी से बाल तेजी से झड़ते हैं. इन विटामिन में A, B, C, D और E शामिल हैं इनकी मात्रा को बढ़ाकर बालों के झड़ने की दिक्कत को दूर किया जा सकता है.
विटामिन के अच्छे सोर्स
1. विटामिन ए स्कैल्प को ऑयली बनाने में मदद करता है. इससे बाल मजबूत हो जाते हैं. विटामिन ए के लिए शकरकंद, खुबानी, दूध, अंडे, मांस, पालक, कद्दू, गाजर, ब्रोकोली और केले का सेवन शूरू कर दें.
2. विटामिन बी बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है. इसके लिए आपको खाने में दूध, अंडे, फूलगोभी, पनीर, मशरूम और पालक की मात्रा में इजाफा करना होगा.
3. विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है. इसके साथ ही यह बालों को घना बनाने का काम करता है. यह स्किन और नाखुनों को भी पोषण देता है. यह खट्टे फलों और पालक, एवोकैडो, संतरे, अंगूर में पाया जाता है. इसके साथ विटामिन डी जो कि सूरज की रोशनी से हमारी त्वचा में बनता है. इसकी वजह से बालों को झड़ना कम हो जाता है.
4. विटामिन ई की वजह से बालों के साथ स्किन को भी फायदा मिलता है. यह आम, कीवी, पिस्ता और सोयाबीन में पाया जाता है. यह बॉडी के फ्री रेडिकल्स को कम करने काम करता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

