बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 500 पदों पर हो रही भर्ती, स्नातक उत्तीर्ण कर सकेंगे
बैंक ऑफ महाराष्ट्र रिक्वायरमेंट 2022 – बैंकिंग छेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिये एक अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जेनेरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पदों पर भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से चालु हो चुका है, जिसके लिये अंतिम तिथि 22 फरवरी है। अतः स्नातक उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीद्वार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से कर सकते है। भर्ती से संबंधित संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है।
पदों की संख्या-
जेनेरलिस्ट ऑफिसर (स्केल II) – 400
जेनेरलिस्ट ऑफिसर (स्केल III) – 100
महत्वपूर्ण तिथि-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 05-02-2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 22-02-2022
शैक्षणिक योग्यता-
जेनेरलिस्ट ऑफिसर (स्केल II) – न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण और 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
जेनेरलिस्ट ऑफिसर (स्केल III) – न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण और 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
आयु सीमा-
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष अधिकतम आयु 35 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। विभिन्न वर्गों को आयु में मिलने वाली छूट के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

