शहीद नंदकुमार पटेल शास. महाविद्यालय बीरगांव, रायपुर (छ.ग.) में आज दिनांक 26.11.2022 को प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में एड्स रोग से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता साहू, सीनियर नर्सिग ऑफिसर, एम्स, रायपुर (छ.ग.) को आमंत्रित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता साहू, का पुष्पगुच्छ से स्वागत श्री रविन्द्र राठौर, सहा.प्रा. (बायोटेक्लोलॉजी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष महोदया का पुष्पगुच्छ से डॉ, आशा रामटेके, सहा.प्रा. (कामर्स) द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय श्रीमती अनुराधा साहू, (प्राणीशास्त्र) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती गीता साहू द्वारा एड्स रोग पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने एड्स रोग का मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही इस रोग के उपचार के संबंध में तथा इस रोग के बचाव के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारियांॅ प्रदान की। सभा कक्ष में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स रोग के संबंध में विविध प्रश्न पूछे गये जिनका निराकरण अतिथि महोदया द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डॉ. प्रीति तिवारी ने अपने उद्बोधन में एड्स रोग रोग से ग्रसित मानव के जीवन में इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियांॅ प्रदान की तथा महाविद्यालय में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं एवं सभा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों को संतुलित आहार ग्रहण करने एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु उनके दिनचर्या में व्यायाम को शामिल किये जाने हेतु परामर्श प्रदान किया गया। तत्पश्चात् प्रतीक चिन्ह के रूप में मुख्य अतिथि को पौधा प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी द्वारा भेंट किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन उद्बोधन में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सहा.प्रा.(गणित) द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अध्यक्ष के प्रति विशेष सराहना एवं आभार व्यक्त किया गया एवं समस्त प्राध्यापकों एवं छात्रों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुराधा साहू, (प्राणीशास्त्र) द्वारा किया गया है जिसमें समस्त प्राध्यापक व छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहीं व व्याख्यान सभा कक्ष छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक संख्या से भरी थी।

