कार्यालय आयुक्त / पदेन सचिव छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्राचार्य / उप-प्राचार्य के पदों पर प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- प्राचार्य – प्रथम श्रेणी
- उप-प्राचार्य
पदों की संख्या – कुल 109 पद
विभाग का नाम – कार्यालय आयुक्त / पदेन सचिव छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 02-03-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-04-2023
PDF FILE :
1.प्राचार्य – प्रथम श्रेणी पद के लिए:–
वेतन – रू.78800 -209200 (लेवल 12) भारत सरकार (NESTS)
शैक्षिक योग्यत –
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर विषय में न्यूनतम 55% अंक से उत्तीर्ण किया हो।
- बी.एड. हो साथ ही CTET-II उत्तीर्ण हो।
- हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण की दक्षता होनी चाहिए।
- केन्द्र सरकार / राज्य सरकार के शैक्षणिक संस्थान में वेतनमान रु. 56100-170500 (लेवल 10) या इसके समतुल्य राज्य शासन का वेतनमान लेवल इससे उपर वेतनमान में अध्यापन / प्रशासन का न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव हो।
प्राथमिकता –
- एम.एड. को प्राथमिकता
- पी.एच.डी. को प्राथमिकता
- आवासीय विद्यालय में कार्य अनुभव
2.उप-प्राचार्य पद के लिए:–
वेतन – रू.56100 -177500 (लेवल 10) भारत सरकार (NESTS)
शैक्षिक योग्यत –
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर विषय में न्यूनतम 55% अंक से उत्तीर्ण किया हो।
- बी.एड. उत्तीर्ण हो।
- केन्द्र सरकार / राज्य सरकार के शैक्षणिक संस्थान में PGT / व्याख्याता या उप-प्राचार्य के पद पर अध्यापन / प्रशासन का न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव हो।
प्राथमिकता –
- एम.एड. को प्राथमिकता
- पी.एच.डी. को प्राथमिकता
- आवासीय विद्यालय में कार्य अनुभव
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 01/01/2023 को अधिकतम 50 वर्ष हो।

