आज दिनांक 17 फरवरी को बीरगांव नगर निगम का पहला सामान्य सभा ऱखा गया था जो कि बेहद हंगामेदार रहा, जोगी कांग्रेस के पार्षद एवज देवांगन और बेदराम साहू ने सभापति और सचिव पर बैठक व्यवस्था एवम् बैठक की सूचना प्रारूप में नियम अनुसार नही होने के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए आसंदी के सामने धरना पर बैठ गए, सभापति द्वारा गलती स्वीकार करने तथा आगामी बैठक में सुधार करने के आश्वासन के बाद एजेंडा पर चर्चा शुरू की गई,, पहला एजेंडा प्रश्नकाल का रहा जिसमें श्री एवज देवांगन और बेदराम साहू ने ही प्रश्न लगाया गया था,, समयावधि में केवल एवज देवांगन का प्रश्न लग पाया था जो कि अमीर उधोगपतियों से प्रापर्टी टैक्स वसूल किए जाने को लेकर था , जिसका स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर पार्षद एवज देवांगन के साथ जोगी कांग्रेस और भाजपा के सभी पार्षद आसंदी के सामने जमीन पर धरने में बैठ गये,, खूब हल्ला हुुुुवा , तब जाकर सभापति ने स्पष्ट जवाब दिया कि सभी फैक्टरी मालिको से संपत्तिकर शीघ्र वसूल किया जाएगा , इसे एवज देवांगन की बड़ी जीत माना जा रहा है क्योंकि वह दो साल पहले बिलासपुर हाईकोर्ट से आदेश लाया था लेकिन नगर निगम द्वारा टालमटोल किया जा रहा था अंतत: आज एवज देवांगन के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों द्वारा सामान्य सभा में दबाव बनाया गया तब जाकर उधोगपतियों से टैक्स वसूल करने दर निर्धारित किया गया !!
बीरगांव ब्लाक के अध्यक्ष एवम पार्षद श्री बेदराम साहू ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदों और महापौर ने बहुमत के बल पर गरीब जनता और व्यापारियों पर यूजर चार्ज के बहाने दोहरा टैक्स वसूलने का प्रस्ताव पारित कर दिया – अब ये लोग अपने वार्ड की जनता को क्या मुंह दिखायेगें, टैक्स आधा करने का वादा करने वाले कांग्रेसी पार्षद जनता को क्या जवाब देंगे, एैसे नासमझ, नालायक, अयोग्य महापौर को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए जो अपने विवेक से नहीं बल्कि अपने नेता की कठपुतली बनकर काम कर रहा है !!
बेदराम साहू ने यूजर चार्ज वसूल करने संबंधी जनविरोधी प्रस्ताव को बहुमत के बल पर प्रस्ताव पारित करने वाले कांग्रेसी महापौर का कल 18/02/2022 को 11:00 बजे स्थान – माँ कर्मा चौक उरला में पुतला दहन करने की घोषणा की है, बेदराम ने कहा कि जोगी कांग्रेस और भाजपा पार्षदों द्वारा किये गये विरोध को नजरअंदाज कर महापौर ने अपने बहुमत के घमण्ड मे जनविरोधी ‘यूजर्स चार्ज ‘ को सामान्य सभा मे पास कर जनता की दुख तकलीफ को नजरअंदाज कर दिया, वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते आमजनता और व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है, एैसे समय में नगर निगम द्वारा संपत्तिकर आधा करने के बजाय, एक नया (टैक्स) बोझ “यूजर चार्ज” लिए जाने का जनविरोधी प्रस्ताव को महापौर ने बहुमत के बल पर दादागिरी करके पारित कर दी है, महापौर के इस जनविरोधी निर्णय से लोगों का जीना दूभर हो जाएगा

