NYCS नेशनल युवा कापरेटिव सोसायटी की वार्षिक कौन्सिल की बैठक दिल्ली में 21-22 अगस्त को आयोजित
युवा सहकार को लेकर कई वर्षो से काम कर रही सहकारिता के क्षेत्र नेशनल युवा काँपरेटिव सोसायटी क्रेडिट सोसायटी एवं मल्टी सोसायटी, रोजगार, फाइनेंस को लेकर युवाओं के बीच 1990 से कार्य कर रही है जिसमे देश भर में कई आयामो और बैकिंग सेक्टर स्कील डेवलपमेंट एवं प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवा सहकार को समायोजित तरीके से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे है जहाँ सहकारीता बहुत बड़ा विषय आज देश में हो गया हैं वहाँ ऐसे में युवाओं की भूमिका सहकारिता के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है

एन.वाय.सी.एस. इसी संदर्भ में लगातार युवा सहकार पत्रिका और छोटे छोटे क्रेडिट बेस सहकारी बैंक इत्यादि का संचालन करती है जिसकी वार्षिक आम सभा बैठक प्रत्येक वर्ष दिल्ली में आयोजित होती है जहाँ वर्षभर के सभी राज्यों में किये गए उल्लेखनीय कार्य का वृत्त एवं बिजनेस संबधित कार्य का विवरण बैठक में रखा जाता है और बजट आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाता है ताकि आगामी वर्ष में चलने वाले कार्य और नये सेक्टर में कार्य करने की योजना बन सके आदि विषयो पर दो दिवसीय मंथन होता है इस बैठक में छत्तीसगढ़ से श्री चंद्रशेखर बघेल जो प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में और श्री रितेश मोहरे रायपुर जिला के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होने वाले है जहाँ छत्तीसगढ़ के सहकारिता के क्षेत्र में होने वाले कार्यों का और युवाओं के लिए रोजगार मेला आदि आयोजन की योजना रुपरेखा का प्रेजेंटेशन दिल्ली बैठक में रखने वाले है

