सांवेर (इंदौर), Indore News। सांवेर तहसील के चंद्रावती थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मोबाइल फटने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही थी। इस दौरान बैट्री में विस्फोट होने से फोन फट गया और गंभीर चोट आईं। किशोरी उर्वशी पुत्री जितेंद्र चौधरी सांवेर के सिमरोल गांव में रहती है।
पूरा परिवार सदमे में
स्वजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से सांवेर के सिविल अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच कर उर्वशी को मृत घोषित कर दिया। उर्वशी के पिता होम्योपैथी डॉक्टर हैं। घटना के दौरान माता-पिता व कुछ स्वजन किसी शादी में गए थे। सूचना पर वे भी पहुंचे। पूरा परिवार सदमे में है।



