- सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 मैचों में से 1 ही मैच जीता है, और गुजरात टाइटंस ने 3 में से 2 मैच जीतें हैं।
- सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस और गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।
- आज का मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
IPL 2025 SRH vs GT आईपीएल 2025 का रोमांचक सीजन 22 मार्च से शुरू हो चुका है, और अब आज यानी 3 अप्रैल को आईपीएल का 19वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में जाएगा।
IPL 2025 SRH vs GT आपको बता दें कि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 4 मैचों में से केवल 1 मैच ही जीता है। पिछले मैच में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 80 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है, और पिछले मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर में घुसकर हराया है। अब गुजरात टाइटंस टीम अपनी जीत की लय को बनाए रखना चाहती है।
वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की नजर वापसी पर होगी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। ये मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं हैदराबाद की आज की पिच की हर जानकारी।


