रायपुर.पर्सनैलिटी डेवलपमेंट संस्था जेसीआई रायपुर मेट्रो वर्ष 2024 का सबसे बड़ा बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम करने जा रही रही है यह कार्यक्रम फाइव स्टार होटल ग्रैंड कैनयन में दिनांक एक और दो जून को आयोजित है.
*जे सी आई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर विक्रम शर्मा ने* बताया कि इस प्रोग्राम के *मुख्य ट्रेनर गुजरात प्रदेश के हिमाद्री सिन्हा जो कि एक प्रख्यात इंटरनेशनल बिज़नेस ट्रेनर है*, वह इस दो दिवसीय ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को अपने बिजनेस की 10x ग्रोथ के बारे में बताएंगे. उनकी इसी ट्रेनिंग के माध्यम से कई लोगों ने अपने व्यापार को एक नई दिशा दी है ।
जेसीआई रायपुर मेट्रो के सौजन्य से यह ट्रेनिंग बहुत न्यूनतम शुल्क में शहर वासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
जिसमें छत्तीसगढ़ के नव उद्यमी इसमें भाग ले सकते हैं युवाओं के लिए खास कर जो नए बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. जेसीआई इस तरह के कार्यक्रम करते रहती है जिसमें छत्तीसगढ़ के नव उद्यमियों के लिए रायपुर में आयोजन हो रहा है इसका अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने बिजनेस में 10 गुना वृद्धि कर सकते हैं.
*प्रोग्राम डायरेक्टर जे सी प्रकाश कोसरकर* ने रायपुर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने की अपील की है.

