जीनियस कोचिंग वसुंधरा नगर स्थित परिसर में बच्चों ने नए साल पर केक काटकर मनाई खुशियांl इस अवसर पर कोचिंग की अध्यक्ष ममता साहू ने बच्चों द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता दी बच्चों के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता ने भी बच्चों के उत्साह और उनकी क्षमता को देखकर बहुत ही सराहना की कोचिंग संस्थान में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रकार की गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है जिससे कि बच्चों के सर्वांगिक विकास के साथ ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट भी हो सके बच्चे देश व समाज के में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सके , साथ ही कोचिंग की अध्यक्ष ममता साहू कहा
https://youtu.be/kGx0U58libo?si=CCJ5wX9jmfX1W2QY
कि नव वर्ष हम सभी के जीवन में खुशियां और उत्साह लेकर आता है इस दिन हम सभी एक दूसरे को नए साल की बधाई देते हैं जिसे सभी जाति व धर्म के लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं , हमने पिछले वर्ष जो गलतियां की उसे सुधार कर नए वर्ष में अच्छे काम करे साथ ही लोगों की मदद कर एक नया आयाम हासिल करें अध्यक्ष ने आगे और कहा कि सभी माता-पिता बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ उनके अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देवे जिससे कि बच्चे अपने पसंदीदा खेल ,ड्राइंग ,संगीत, डांसिंग इत्यादि में महारत हासिल करके और अधिक से अधिक वर्चस्व प्राप्त करें इस अवसर पर बच्चों को केक खिलाकर नए साल की बधाई दी गईl


