सैंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड में टेक्नीशियन, सहायक, माइनिंग सरदार और सर्वेयर सहित 300+ पदों पर भर्ती सैंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (Central Coalfields Limited) द्वारा टेक्नीशियन, सहायक, माइनिंग सरदार और सर्वेयर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 19 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है। पदों के नाम –
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल-126
डिप्टी सर्वेयर-20
माइनिंग सरदार-77
असिस्टेंट फॉयरमैन-107
पदों की संख्या – कुल 330 पद
विभाग का नाम – सैंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (Central Coalfields Limited)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 28-03-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19-04-2023
शैक्षिक योग्यता:–
माइनिंग सरदार और सर्वेयर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। माइनिंग सरदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को माइनिंग सरदारशिप का सर्टिफिकेट होना चाहिए एवम सर्वेयर के पदों पर भी 10वीं परीक्षा के साथ सर्वे का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के पदों पर आवदेन के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना आवश्यक है। फायरमैन पदों पर आवदेन हेतु इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हेतु विज्ञापन देखें।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:–
ओबीसी वर्ग के लिए 200 निर्धारित किया गया है एवं एससी /एसटी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

