सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कंप्यूटर पास के पदों पर भर्ती मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत आर.ओ. पी. वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रिक्त पदों को अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति उपरांत तालिकानुसार रिक्त पदों की अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 14 अप्रैल 2023 को स्वयं उपस्थित होकर या किसी प्रतिनिधि के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों के नाम –
Jr. Secretariat Assistant (NCD/PADA)
TBHV
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया, जिला – राजनांदगांव (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 31-03-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14-04-2023 1.Jr. Secretariat Assistant (NCD/PADA) पद के लिए:–
वेतन – 11130/-शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन, हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा के साथ स्नातक होना चाहिए।
2.TBHV पद के लिए:–
वेतन – 11910/-
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कंप्यूटर ऑपरेशन में स्नातक / सर्टिफिकेट कोर्स न्यूनतम 2 महीने का होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आयु सीमा 01 जनवरी 2023 को न्युनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष तक होना चाहिए। उम्मीदवार को अपनी आयु सत्यापित करने हेतु दसवीं की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज:–
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / 8वीं अंकसूची (जन्मतिथि के प्रमाण हेतु)
संबंधित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के परीक्षा के समस्त वर्षों की अंकसूची।
संबंधित डिप्लोमा / डिग्री का प्रमाण पत्र।
संबंधित कौंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र। (संबंधित है तो)
जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान राजनांदगांव जिला के सीमा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के निवासी होने संबंधी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी छ.ग. का निवासी प्रमाण पत्र।
जाति प्रमाण पत्र।

