बटर गार्लिक पोटैटो बनाकर मेहमानों को करें इंप्रेस, 10 मिनट में रेडी होगा स्नैक्स, वीडियो रेसिपी की लें मददहोली पर बटर गार्लिक पोटेटोज की रेसिपी ट्राई करडिलीशियस डिश बना सकते हैं.
बटर गार्लिक पोटेटोज बनाकर आप मेहमानों को मिनटों में खुश कर सकते हैं.बटर गार्लिक पोटेटोज की सामग्री
बटर गार्लिक पोटेटोज बनाने के लिए 15-20 छोटे आकार के आलू ले लें. इसके अलावा 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 2 चम्मच बटर, 5-6 कली कटे हुए लहसुन, 1 चम्मच ऑर्गेनो, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, थोड़ी सा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक ले लें. आइए अब जानते हैं बटर गार्लिक पोटेटोज बनाने का तरीका.बटर गार्लिक पोटेटोज की रेसिपी
बटर गार्लिक पोटेटोज बनाने के लिए आलू को उबालकर छील लें. अब कांटे वाले चम्मच की मदद से आलू में छोटे-छोटे छेद करें. फिर सारी आलू को बाउल में रखें. अब इस पर काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. ध्यान रहे कि सारे मसाले आलू को पूरी तरीके से कवर कर लें. अब पैन को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें. इसके बाद पैन में बटर डालें.अब बटर पिघलने के बाद इसमें कटे हुए लहसुन डालकर भूनें. लहसुन गोल्डन होने के बाद आलू को पैन में डालकर अच्छी तरह से चलाएं. जिससे बटर और लहसुन आलू पर पूरी तरीके से लग जाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें. अब आलू के ऊपर ऑर्गेनो, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर मेहमानों को सर्व करें. बता दें कि बटर गार्लिक पोटेटोज की टेस्टी और स्वाइसी रेसिपी को आप महज 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं.

