राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 राज्यों से आये महिला आयोग की अध्यक्षों की सूची में छत्तीसगढ़ को प्रथम पंक्ति में रखा गया है। वह इसलिए सम्भव हुआ कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं को मिल रही त्वरित न्याय और कानूनी जागरूकता के चलाये जा रहे मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के कारण यह गौरवशाली सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने जानकारी दी है।

