कोण्डागांव/ जिला कौशल विकास प्राधिकरण तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 3 फरवरी 2023 को प्रातः साढ़े 10 बजे से न्यू आडिटोरियम भवन बड़ेकनेरा रोड कोण्डागांव में मोटिवेशनल कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रेरक वक्ताओं द्वारा महाविद्यालयों तथा प्रशिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम द्वारा इस मोटिवेशनल कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में महाविद्यालयों और पॉलटेक्नीक कॉलेज एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को उपस्थित होकर लाभान्वित होने का आग्रह किया गया है।

