स्किन को टाइट और जवां रखने के लिए नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद होता है। स्किन को झुर्रियों और डल होने से बचाने के लिए फेस योगा का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो आज के समय में मार्केट में स्किन को बेहतर और ग्लोइंग बनाने के लिए फायदेमंद कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल किसी खतरे से कम नहीं होता है। मार्केट में मौजूद स्किन केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल होता है, जो स्किन के लिए नुकसानदायक माना जाता है। स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग और शाइनी बनाने के लिए आप इन फेस योग का अभ्यास कर सकते हैं।
1. वी-पॉइंट पोज
वी-पॉइंट पोज का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपकी आंखों को बहुत फायदा मिलता है, इसके अलावा चेहरे की चमक या ग्लो बढ़ता है। इसका अभ्यास करने के लिए अपने दाहिने हाथ की दो उंगलियों को वी शेप देते हुए टिप को आईब्रो पर रखें। इसके बाद उंगलियों से हल्का प्रेशर क्रिएट करें और 4 सेकंड तक इसी स्थिति में रखें। इसके बाद इस प्रक्रिया को 4 से 5 बार दोहराएं।
2. पामिंग पोज
पामिंग पोज का अभ्यास आपके चेहरे की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने से आपके चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है और चेहरे का ग्लो बढ़ता है। इस पोज को करने के लिए आप सबसे पहले अपने दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इन्हें चेहरे पर होल्ड करें। इसके बाद गर्दन को ऊपर की तरफ उठाएं और हाथ हटाने के बाद मुंह खोल दें। ऐसा 3 से 4 बार नियमित रूप से करें।
3. ब्रीदिंग एक्सरसाइज
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी बहुत फायदेमंद होती है। स्किन को बेहतर बनाने और ग्लो बढ़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए आप सोने से पहले गहरी सांस लें और धीरे-धीरे इसे छोड़ें। ऐसा लगभग 10 बार करें। रोजाना ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
4. होल्ड पोज
होल्ड पोज का अभ्यास करने से आपकी स्किन पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदा मिलता है। होल्ड पोज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप अपने दाहिने हाथ की दो उंगलियों को माथे के बीच में रखें। इसके बाद इन उंगलियों को माथे पर दबाएं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। कुछ देर तक ऐसा करने से बाद सामान्य मुद्रा में आएं और 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

