कार्यालय कलेक्टर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद छ.ग. द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद / डौण्डी / डौण्डी लोहारा / अर्जुन्दा / गुरूर / देवरी / बंगला में रिक्त शैक्षिक पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2023 तक वाक इन इंटरव्यू माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक
पदों की संख्या – 08 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 11-01-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-01-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
शिक्षक – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ संबंधित विषय में स्नातक उपाधि एवं बी.एड. तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण (अंग्रेजी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो)
सहायक शिक्षक – मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में न्यूनतम 50% अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी.एल.एड. तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 की स्थिति में की जायेगी।
इच्छुक उम्मीदवार वाक इन इंटरव्यू माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए वाक इन इंटरव्यू में सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय कलेक्टर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद छ.ग. में उपस्थित हो, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
साक्षात्कार स्थल:- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद, सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान बालोद, जिला-बालोद (छ.ग.)

