*फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*
रायपुर। राजधानी के 10 से अधिक लोगों को दूसरे की जमीन का एग्रीमेंट दिखाकर लाखों रूपए की ठगी करने वाला आरोपी को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के खिलाफ खमतराई थाना में चेक बाउंस का भी मामला दर्ज है।
बता दें कि सन्यासीपारा निवासी भूपेन्द्र कुमार साहू 42 वर्ष ने थाना में शिकायत किया था कि आरोपी श्रीकांत धोगडे 37 वर्ष निवासी शिवानंद नगर ख्ने ग्राम गोंदवारा में दूसरे की जमीन को दिखाकर प्रार्थी से 10 लाख रूपये लेकर अग्रीमेंट कर दिया। पटवारी से जानकारी लेने पर मौके में आरोपी की जमीन नहीं होना पाया गया। इसी तरह गवाह नरेश सिंह से 19 लाख रूपये, जी. अनुराधा राव से 11 लाख रूपये, रवि सिंह से 9 लाख 92 हजार रूपये एवं आर रमेश से 7 लाख रूपये लेकरधोखाधड़ी किया गया है। जिससे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी श्रीकांत को देवेंद्र नगर में दबिश देकर पकड़ा गया। बताया जाता है कि आरोपी अब तक 56 लाख 92 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी श्रीकांत धोगड़े को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में अन्य कई लोगो से आरोपी द्वारा इस तरह की ठगी की जानकारी मिली है विवेचना की जा रही है।

