कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला कबीरधाम (छ.ग) द्वारा जिला मुख्यालय में आयुष योगा वेलनेंस सेन्टर के लिए रिक्त पद पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 30.11.2022 को सायं 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अधिकृत कोरियर से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – योग सहायक (पुरुष)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला कबीरधाम (छ.ग)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 11-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-11-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास शासन अथवा शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:–
उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष अनिवार्य रूप से होना चाहिए। अनु जाति / अनु जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में शासन द्वारा नियमानुसार देश अतिरिक्त छूट लाभ प्राप्त होगा। किन्तु इस हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
योग सहायक के मुख्य कार्य:–
- प्रतिदिन योगाभ्यासियों हेतु योगामेट, दरी इत्यादि की बिछावन, साउण्ड सिस्टम लगाना एवं प्रशिक्षण उपरांत सुव्यवस्थित कर संधारित करना।
- आयुष योगा वेलनेस सेंटर में स्वच्छता की पूर्ण जिम्मेंदारी।
- योग प्रशिक्षक की अनुपस्थिति में केन्द्र की व्यवस्था बनाये रखना।
- समय समय पर योग प्रशिक्षक एवं अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करना।
वांछित प्रमाण पत्रों एवं अंक सूची की स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित उम्मीदवार का आवेदन दिनांक 30.11.2022 को सायं 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अधिकृत कोरियर से कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी कबीरधाम रूम नं. 27 प्रथम तल, जिला चिकित्सालय, कबीरधाम में अनिवार्य रूप से प्राप्त होना चाहिए। आवेदन पत्र सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा डाक अथवा अन्य कारण वंश विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

