तिल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है। सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू, तिल की पट्टी और गजक खूब पसंद किए जाते हैं। सफेद और भूरे तिल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। तिल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मैगनीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो आप तिल को दिनभर में कभी भी खा सकते हैं। लेकिन, सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। सुबह खाली पेट तिल खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। तो आइए, जानते हैं
पाचन के लिए लाभकारी
सुबह खाली पेट तिल खाना हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। तिल में फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है। सुबह खाली पेट तिल चबाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। तिल का सेवन करने से आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
हड्डियां मजबूत बनती हैं
सुबह खाली पेट तिल का सेवन हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है। नियमित रूप से तिल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, तिल में कैल्शियम और डाइट्री प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियो को कमजोर होने से बचाता है। सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से हड्डियों में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या बचा जा सकता है।
खून की कमी दूर होती है
तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना खाली पेट तिल का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। तिल में आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत हो, उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट तिल का सेवन करना चाहिए।
दांत और मसूड़ों के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट तिल का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट तिल चबाकर खाने से दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं। दरअसल, तिल में भरपूर मात्रा में फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतो को स्वस्थ बनाता है। तिल में मौजूद विटामिन बी से दांतों में कैविटी का खतरा कम होता है। तिल का सेवन करने से दांतों में कीड़े लगने की समस्या से निजात मिल सकता है।
स्किन और बाल स्वस्थ बनते हैं
तिल का सेवन न सिर्फ सेहत, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से स्किन और बाल स्वस्थ बनते हैं। तिल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, तिल में मौजूद ओमेगा फैटी एसिड से बाल मजबूत और लंबे बनते हैं।

