बच्चों के लिए दलिया हेल्दी नाश्ता हो सकता है। गेहूं का दलिया आसानी से पचने वाला होने के कारण यह अनाज ठोस आहार लेने वाले शिशुओं के लिए उपयुक्त है। दलिया में फाइबर और विभिन्न पोषक तत्व भी होते हैं जो बच्चे के दीर्घकालिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं।
6 महीने के होने के बाद बेबी ठोस आहार खाना शुरू करता है और हर महीने के साथ उसकी डेवलपमेंट और आहार की जरूरत भी बढ़ती जाती है। हर महीने बच्चा पहले से ज्यादा एक्टिव होने लगता है और उसकी एनर्जी की जरूरत भी बढ़ जाती है जिसे केवल आहार से ही पूरा किया जा सकता है। बढ़ते बच्चों के खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक होता है और अगर आप भी सोच रही हैं कि आप अपने 8 महीने की शिशु की डाइट में किस हेल्दी चीज को शामिल कर सकती हैं तो आप इसके लिए दलिये को चुन सकती हैं।
दलिया में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन होता है। मांसपेशियों की वृद्धि के लिए प्रोटीन आवश्यक है, जबकि कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चे के कॉग्नीटिव विकास सहित कई विकासात्मक माइलस्टेान के लिए आयरन महत्वपूर्ण है।

