छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा नालसा हेल्प लाईन नंबर 15100 (एल. आई.जी. ई. – 30, एच.डी.एफ.सी. बैंक के पास, शैलेन्द्र नगर), रायपुर में 04 (चार) नवयुवक अधिवक्ताओं की सेवाएं लिया जाना प्रस्तावित है। जिसके अनुसार दिनांक 12 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – अधिवक्ता (Advocate)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 23-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातक / व्यावसायिक डिग्री एलएलबी / एलएलएम होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वेतन:–
पूरे समय कार्य करने के लिये अधिवक्ता के रूप में अस्थायी रूप से नियुक्त किये जायेंगे, जिन्हें प्रतिमाह 20,000/- का मानदेय देय होगा।
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ, जन्मतिथि के संबंध में किसी वैध दस्तावेज की स्वयं सत्यापित प्रति संलग्न करें। आवेदन पत्र दिनांक 12.10.2022 शाम 05.00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर कार्यालय में स्थापित ड्रॉप बॉक्स में डाला जा सकता है। डाक या अन्य माध्यम से प्रेषित आवेदन ग्राह्य नहीं होंगे। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन प्रस्तुत करने मात्र से आवेदक को चयन के सम्बन्ध में कोई अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

