कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कबीरधाम (छ.ग.) द्वारा जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत निःश्चेतना विशेषज्ञ, भेषज विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं रेडियोलॉजिस्ट की निर्धारित नियमानुसार संविदा पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार प्रति सोमवार (शासकीय अवकाश के अतिरिक्त) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- निःश्चेतना
- विशषेज्ञ भेषज
- विशेषज्ञ स्त्रीरोग
- विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट
पदों की संख्या – 05 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कबीरधाम (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- साक्षात्कार दिनांक : प्रति सोमवार (शासकीय अवकाश के अतिरिक्त)
- पंजीयन हेतु निर्धारित समय । सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय/क्षेत्र में PGMO/DNB/MS/MD/DA/DGO/DMRD (Registration in Medical Concil) समकक्ष होना चाहिए।
आयु सीमा:–
अभ्यर्थी की आयु आवेदन के समय कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना विज्ञापन वर्ष के दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
अन्य नियम एवं शर्ते:–
उपरोक्त संविदा अवधि 31 मार्च 2023 तक के लिए होगी। जिला खनिज न्यास निधि समिति के निर्णय अनुसार उक्त अवधि की वृद्धि की जा सकती है। नियमित भर्ती किये जाने पर संविदा पद स्वतः निरस्त हो जायेंगे।
उक्त पदो के लिये प्रवर्गवार प्रतिक्षा सूची भी जारी किया जायेगा जिसकी वैधता जारी दिनांक से एक वर्ष तक अथवा नवीन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होने, जो पहले हो तक रहेगी।
उक्त संविदा पद अस्थानांतरणीय होगा तथा नियुक्ति आदेशानुसार पदस्थापना स्थल में उपस्थिति देना एवं मुख्यालय निवास करना अनिवार्य होगा।
चयनित अभ्यर्थी को त्याग पत्र देने के पूर्व 01 माह पहले सूचना देना होगा अन्यथा उनके द्वारा 01 माह का वेतन जमा किया जायेगा। इसी प्रकार नियोक्ता द्वारा 01 माह का नोटिस देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
इच्छुक उम्मीदवार वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, उपरोक्त पदो पर आवेदन के समय मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल / संस्था / विश्वविद्यालय से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व पंजीयन की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन फार्म के साथ अनिवार्यतः संलग्न करें एवं मूल प्रमाण पत्र साथ में लाये।

