*पुलिस ने एंबुलेंस से बरामद किये 25 करोड़ के नकली नोट, सामने आई ये सच्चाई…*
सूरत : गुजरात के सूरत में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करोड़ों की संख्या में नकली नोट बरामद किए हैं। जिसकी जानकारी एसपी हितेश जोयसर ने दी। एसपी कहा कि सूरत की कामरेज पुलिस ने सूचना के आधार पर अहमदाबाद-मुंबई रोड पर एक एम्बुलेंस को रोका। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की तलाशी ली, जांच करने पर 25.80 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नकली नोटों के 1290 पैकेट मिले जो छह बक्सों में थे।पुलिस ने चालक से पूछताछ की और नोटों को जब्त कर लिया। एसपी ग्रामीण हितेश जोयसर ने आगे जानकारी दी कि नोटों को गौर से देखने पर पता चला कि रिजर्व बैंक की जगह रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। वहीं बैंक अधिकारियों और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच जारी है।
Related Stories
August 31, 2026

