*छुट्टियों का एलान…शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला!छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को दशहरा में 5 दिन और दीवाली के लिए 6 दिन की*
रायपुर. छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूली के लिए आगामी त्यौहार दशहरा व दीपावली के अलावा शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की भी घोषणा कर दी है। वर्तमान सत्र में बच्चों को कुल 63 दिनों का अवकाश दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा किये गए छुट्टियों के एलान के बाद स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिल रही है, क्योंकि बच्चे लंबे समय से लगातार पढ़ाई में व्यस्त थे।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक दशहरे की छुट्टियां रहेगी, वहीं 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों का अवकाश दिवाली के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन के लिए शीतकालीन छुट्टियों का एलान किया गया है।शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के तारीखों का भी एलान कर दिया है। आदेश के अनुसार 1 मई से 16 जून तक 45 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टी रहेगी।

