छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलाएंगे
कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू,
500 लोगों ने किया BJP ज्वाइन, डॉ. रमन बोले
छत्तीसगढ़ में मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए खास रहा। बहुजन समाज पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, कांग्रेस और भाजपा से बागी होकर पार्टी छोड़ने वालों ने फिर कमल का दामन थाम लिया।
छत्तीसगढ़ में मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए खास रहा। बहुजन समाज पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, कांग्रेस और भाजपा से बागी होकर पार्टी छोड़ने वालों ने फिर कमल का दामन थाम लिया। रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई नेताओं की मौजूदगी में 500 से ज्यादा लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा प्रवेश को लेकर ट्वीट कर कहा- ‘मिलकर पूरा जोर लगाएंगे, हम फिर से कमल खिलाएंगे’।
डा. रमन सिंह ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ऊर्जा से भरे हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। साथियों, अब सिर्फ 380 दिन बचे हैं। कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। हमें भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दावा किया कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का नतीजा है। हर वर्ग उनसे प्रभावित है। अब इन नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा और मजबूत होगी
भाजपा के बागियों की भी हुई घर वापसी
भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लिए उल्टी गिनती वाला दिन है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि मंगलवार को दूसरे दलों के कई नेताओं ने भाजपा प्रवेश कर लिया। भाजपा ज्वाइन करने वालों में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल , पूर्व नपा अध्यक्ष, 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कई पूर्व प्रत्याशी और भाजपा से बागी हुए नेता भी शामिल हैं। भाजपा नेताओं का दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित होकर 500 से ज्यादा लोगों ने पार्टी प्रवेश किया है।
बिकने की मंडी में ऊंची बोली वालो का बोल बाला
बहरहाल चुनावी मौसम आने के संकेत बता रहे है की आने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसकी पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव को पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने प्रदेश अध्यक्ष का दियित्व दिया है , वही अब आने वाले समय में नए ड्राइवर ने थके हुए पुराने डिब्बों को फिर से जोड़ना प्रारंभ तो कर दिया है परंतु प्रदेश की जनता नए इंजन के साथ नए डिब्बे की उम्मीद रख पाली है जिस पर हवा निकलती दिख रही है, वही पार्टी के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासन का दंभ भरने का दावा करने वाली भाजपा ने बागियों को वापस तो ले लिया है परंतु इसके साइड इफेक्ट भी इसी विधानसभा चुनावो में जनता को देखने मिल सकता है क्योंकि अब ये साफ हो चुका है पार्टी के खिलाफ जाकर भी घर वापसी लेना पार्टी की मजबूरी की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है ।

