जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरिया, बैकुण्ठपुर (छ.ग.) द्वारा तृतीय श्रेणी (स्टेनोग्राफर, स्टेनो टायपिस्ट, आदेशिका लेखक, साक्ष्य लेखक, सेल अमीन) कर्मचारियों के निम्नांकित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – दिनाँक 17.10.2022 के संध्या 05.00 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- स्टेनोग्राफर (हिन्दी)
- स्टेनो टायपिस्ट
- सहायक ग्रेड-3 (आदेशिका लेखक, साक्ष्य लेखक, सेल अमीन)
पदों की संख्या – 08 पद
विभाग का नाम – जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरिया, बैकुण्ठपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17-10-2022
PDF FILE :-
आयु सीमा:–
उम्मीदवार दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो, परंतु 35 वर्ष से अधिक न हो। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट की अवधि कैलेण्डर वर्ष 2023 की समाप्ति तक के लिये प्रदान की गई है।
विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में पूर्णतः भरे हुये आवेदन पत्र बंद लिफाफे में जिसके ऊपर आवेदित पद का नाम मोटे अक्षरों में उल्लेखित हो, को कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरिया, बैकुण्ठपुर (छ.ग.), पिन – 497335 में दिनाँक 17.10.2022 की संध्या 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। दिनांक 17.10.2022 की संध्या 05.00 बजे के उपरान्त प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। (व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें)
आवेदन पत्र के साथ जन्मतिथि के संबंध में प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत् शासकीय सेवकों को छोड़कर), दिव्यांगता प्रमाण पत्र इत्यादि प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित अथवा स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थी को एक से अधिक पद के लिये आवेदन हेतु पृथक-पृथक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

