राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव सह गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजन किया।
शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मौके पर संघ अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम भगवा ध्वज का विधि विधान के साथ पूजन किया और गुरु दक्षिणा समर्पित किया। मौके पर संघ के अधिकारी
बौद्धिक उद्बोधन किया गया। जिसमें उन्होंने गुरु पूजन एवं गुरु दक्षिणा के महत्व पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवकाें ने देश की सुरक्षा एवं सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से निरंतर योगदान देते आ रही है व राष्ट्र और सामाजिक जीवन में गुरु और गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है।